हमारी कहानी और मक़सद
भारत में बहुत से लोग - लड़के भी, लड़कियाँ भी - रिश्तों के धोखे, झूठे आरोपों और अकेलेपन से टूटकर अपनी जान दे देते हैं। हम किसी एक जेंडर के ख़िलाफ़ नहीं हैं। हम उस दर्द के साथ खड़े हैं जो पीछे रह जाता है।
जिस घर का बेटा चला जाता है, वहाँ अक्सर कमाने वाला कोई नहीं बचता। माँ और बहनें पूरी ज़िंदगी आर्थिक और मानसिक बोझ उठाती हैं। I Am Not An Option इसी माँ-बहन के लिए शुरू हुआ है।
हमारा नारा: "मैं विकल्प नहीं हूँ" - हर इंसान किसी का बेटा, भाई, पिता, बेटी, बहन या माँ है। किसी को छोड़ देना आसान है, पर पीछे उसके पूरे परिवार का संसार टूटता है।
हम तीन काम करते हैं:
1) नाम जप सेवा - जिन माताओं-बहनों ने अपना बच्चा खोया और आर्थिक स्थिति कमज़ोर है, वे भगवान का नाम जपकर मन शांत करती हैं और विज्ञापन की आमदनी से सेवा-राशि पाती हैं। हम इससे मुनाफ़ा नहीं कमाते।
2) क्रिएटर मोनेटाइज़ेशन - जिन इन्फ्लुएंसर्स की रील्स मोनेटाइज़ नहीं होतीं, उन्हें अपना पेज/लिंक मिलता है। उस पर आने वाले ट्रैफ़िक की कमाई का तय हिस्सा उन्हें मिलता है, पूरी पारदर्शिता के साथ।
3) आशीर्वाद क्रिएटर - ट्रांसजेंडर समुदाय के क्रिएटर्स को सम्मानजनक कमाई का मौक़ा। माँ-बहनें अपनी शुभकामना या आशीर्वाद-वीडियो के लिए उन्हें आमंत्रित कर सकती हैं।